आईबीसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 204वीं बैठक रांची में संपन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 7 जून। देश की अग्रणी निर्माण एवं अधोसंरचना विशेषज्ञ संस्था इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (आईबीसी) की 204वीं एग्जिक्यूटिव कौंसिल की बैठक व राष्ट्रीय सेमीनार रांची झारखण्ड में आयोजित की गई है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग कोटा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार बैरवा ने बताया कि आई.बी.सी राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल की 204वीं बैठक व राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन को रांची झारखण्ड में आयोजित की गई।
राष्ट्रीय सेमीनार में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आईबीसी के फाउण्डर प्रेसीडेंट ओ.पी. गोयल, विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस आरके मजूमदार, आईबीसी के राष्ट्रीय प्रेसीडेंट चिन्मय देबनाथ, बीसीडी के इंजीनियर एन चीफ संजय कुजूर, सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर मोहनलाल, आईबीसी के राष्ट्रीय सचिव आनंद एम, आईबीसी झारखण्ड के सचिव नसीम अली, कोषाध्यक्ष मो. सरफराज मंचासीन रहे।
उद्घाटन सत्र को ओपी गोयल, चिन्मय देबनाथ, संजय कुजुर ने संबोधित किया।
सेमीनार सेशन में रणजीत सिंह, कनिष्क कुमार, आनन्द एम, मनोरंजन मिश्रा, श्रीमती देब्रती चक्रवती ने ग्रीन बिल्डिंग के संबंधित विभिन्न विषयों पर तकनीकी प्रजेंटेशन प्रस्तुत किये।
राष्ट्रीय सेमीनार के तुरंत पश्चात आईबीसी राष्ट्रीय एग्जिक्यूटिव कौंसिल की 204वीं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय देबनाथ ने की। बैठक में आई.बी.सी की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्य योजना के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। तकनीकी बैठकों, तकनीकी अवलोकन का समय पर आयोजन करने व प्रमुख दिवसों को समारोहपूर्वक मनाने के संबंध में भी मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से आईबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिम्मय देबनाथ, फाउण्डर अध्यक्ष ओपी गोयल, सचिव एम आनन्द, उपाध्यक्ष मयंक तिलक, सीबी ओझा, टोली बसर, एग्जिक्यूटिव सदस्य सुरेश कुमार बैरवा, आर.के मजूमदार, विनोद कुमार झा, एस.डी चांदसूरे, अल्पना हरजाई व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर आई.एस. सिद्दू उपस्थित रहे। बैठक के अन्त में सचिव आनन्द. एम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!