गोवा विधान सभा अध्यक्ष ने​ किया अकलंक का दौरा,आजादी से पूर्व शिक्षा का अलख जगा रहा है अकलंक विद्यालय

प्रमुख संवाद, 09 जनवरी।

कोटा। अकलंक पब्लिक स्कूल कोटा मे गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ.रमेश तावड़कर का सपत्नीक आगमन हुआ। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पीयूष जैन सचिव अनिमेष जैन ने उनका स्वागत किया।उन्हे स्कूल की गतिविधि व इतिहास के बारे में बताया कि यह स्कूल आजादी के पूर्व से शिक्षा की अलख जगा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल पंकज जैन ने उन्हें स्कूल परिसर का भ्रमण करवाया।

अध्यक्ष पीयूष जैन सचिव अनिमेष जैन ने बताया कि उन्होंने संस्थान में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों और ताड़पत्रों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने शोध संस्थान के कार्यो के बारे में तावड़कर को अवगत कराते हुए कहा कि शोध संस्थान हस्तलिखित पाण्डुलिपियों का सरंक्षण,संग्रहण एव वर्गीकरण कर उन्हे सूचीबद्ध करता है।

तावड़कर ने अमूल्य धरोहरण संरक्षण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था की दिशा व प्रगति शुभकमानाएं दी। उन्होने गोवा शिक्षण प्रणाली को अवलोकन के लिए अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के पदाधिकारियों को गोवा आमंत्रित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकार विकास जैन ऐश्वर्या जैन उमेश जैन राकेश जैन और एडिशनल एस पी प्रवीण जैन भी उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!