दिनेश सरसिया अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा जिलाध्यक्ष नियुक्त

प्रमुख संवाद

कोटा, 17 जनवरी।

वाल्मिकी समाज के राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा में कोटा शहर जिलाध्यक्ष के रुप में दिनेश सरसिया की नियुक्ति हुई है।
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास चनाल ने बताया कि लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक,पटल पर दिनेश सरसिया के सराहनीय, सक्रिय योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति पत्र जारी किया है।
नव नियुक्त शहर जिलाध्यक्ष दिनेश सरसिया ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष विकास चनाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी कार्य योजनाओं एवं दिशा निर्देशों पर कार्य करने की बात करते हुए वाल्मीकि समाज के विभिन विषयों को उचित पटल पर उठाते हुए उनके निराकरण की दिशा में कार्य करने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
शहर जिलाध्यक्ष दिनेश सरसिया ने जल्द ही सभी से चर्चा करते हुए सक्रिय समाजबंधुओं की कार्यकारिणी के गठन कि बात कही।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!