कोटा ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही : 61 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा: 16 अगस्त।
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि थाना देवली मांझी में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 278 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त 02 कारें जब्त की हैं। जब्तशुदा वाहन व मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 61 लाख 70 हजार रुपये है।

घटना का विवरण:
दिनांक 16.08.2026 को थाना देवली मांझी क्षेत्र में आवां तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान सांगोद की ओर से आ रही दो कारों (TUV Mahindra RJ20UB7860 और बोलेरो RJ06UA7131) के चालकों ने पुलिस के बैरिकेड्स को टक्कर मारी और वाहन तेजी से कोटा की तरफ भगाकर ले गए। पुलिस द्वारा पीछा कर कोटा-सांगोद रोड पर दोनों वाहनों को रुकवाया गया तथा खेतों में भाग रहे आरोपियों को डिटेन किया गया। तलाशी लेने पर कारों से कुल 278 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. श्रवण पूनिया पुत्र हनुमानाराम जाट (उम्र 29 वर्ष) निवासी खेड़ी सालवा, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर
  2. नरपतराम पूनिया पुत्र भंवरलाल जाट (उम्र 41 वर्ष) निवासी खेड़ी सालवा, थाना डांगियावास, जिला जोधपुर
    प्रकरण संख्या 126/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना देवली मांझी में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में ‘ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस’ के तहत अब तक की गई कार्यवाहियां:

वर्ष 2026 में कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस के तहत अवैध मादक पदार्थों के कुल 119 प्रकरण दर्ज किये गये, जिसमें 158 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जप्त अवैध मादक पदार्थों और वाहनों का विवरण इस प्रकार है:
​डोडा चूरा: 4861 किलोग्राम 167 ग्राम (कीमत: 7,29,17,500 रुपये)
​गांजा: 251 किलोग्राम 765 ग्राम (कीमत: 1,25,88,250 रुपये)
​अफीम: 9 किलोग्राम 228 ग्राम (कीमत: 46,14,000 रुपये)
​एम.डी.: 23.64 ग्राम (कीमत: 75,000 रुपये)
​स्मैक: 23.158 ग्राम (कीमत: 5,00,000 रुपये)
​चरस: 154.157 ग्राम (कीमत: 38,000 रुपये)
​कुल योग: 5122 किलोग्राम 360 ग्राम मादक पदार्थ (कुल कीमत: 9,07,32,750 रुपये)
​जप्त वाहनों की कुल संख्या: 67 वाहन (जिसमें 52 कारें, 9 मोटरसाइकिलें, 3 ट्रक, 2 पिकअप, 01 टैम्पो जप्त किये गये)

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!