13 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

Written by : प्रमुख संवाद

प्रत्येक क्षेत्र प्रत्येक व्यक्ति के विकास ले किये प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार – संदीप शर्मा

कोटा, 16 अगस्त। कोटा दक्षिण विधानसभा में रविवार को 13 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कहा की भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें निरन्तर सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर प्रत्येक क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पंहुचाने के लिए कार्य कर रही है। कोटा में भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में हम विकास से वंचित रहे क्षेत्रों की काया पलट करने जा रहे हैं, आज हुए लोकार्पण और शिलान्यास इस दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

बालाकुंड, केशवपुरा आबादी क्षेत्रों में सड़क, नाली, पार्क, योग भवन, सीसी रोड सहित आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस शासन में मूलभूत सुविधाओं के बजाय खोखले सौंदर्यीकरण पर काम किया गया जिससे लोग मूल जरूरतों के लिए भी परेशान होते रहे। विशेषरूप से कोटा दक्षिण विधानसभा की बस्तियों के लोगों के साथ पक्षपात हुआ, इसलिए अब हमने विकास के अछूते रहे ऐसे इलाकों को चिन्हित कर उनके विकास की ठोस कार्ययोजना बनाई है, इनमे से अधिकांश कार्यों का धरातल पर साकार हो गए हैं, वही बचे हुए काम भी शीघ्र ही पूरे कर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद विनोद नायक, लक्ष्मी मेहरा नंद कंवर हाड़ा, मण्डल अध्यक्ष दीनू बंजारा, नरेंद्र हाड़ा, हेमराज सिंह हाड़ा, पारस खींची, सुनीता नायक, कान्ती सिसोदिया, सपना प्रजापती, अनीता पारेता, गणपत लाल सैनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!