नगर निगम कोटा एवं जिले की 5 शहरी निकायों में वार्डवार आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी रूप से सम्पन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 17 अगस्त 2026:
नगर निगम कोटा एवं जिले की पांच नगर पालिकाओं (इटावा, सांगोद, सुल्तानपुर, सुकेत एवं रामगंजमण्डी) के वार्डों में वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारण हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया के निर्देशन में आयोजित इस प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिति रही।
जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने बताया कि वार्डों में सीटों का वर्गीकरण निर्धारित नियमों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया है। पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों एवं मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो नन्हीं बालिकाओं के हाथों से लॉटरी निकलवाकर वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों को आरक्षण लॉटरी की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

निकायवार वार्ड आरक्षण विवरण:

नगर निगम कोटा (कुल 100 वार्ड):

  • अनुसूचित जाति: सामान्य (5, 20, 23, 29, 31, 38, 41, 42, 52, 62, 66, 95 – कुल 12), महिला (8, 11, 30, 32, 36, 96 – कुल 06)
  • अनुसूचित जनजाति: सामान्य (1, 4, 24 – कुल 03), महिला (3, 18 – कुल 02)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: सामान्य (14, 17, 21, 25, 44, 58, 63, 76, 79, 80, 89, 91, 98 – कुल 13), महिला (26, 37, 57, 60, 64, 71, 84 – कुल 07)
  • सामान्य: सामान्य (6, 7, 9, 12, 13, 15, 19, 22, 27, 28, 33, 34, 35, 40, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 53, 54, 55, 65, 68, 69, 70, 72, 74, 75, 78, 81, 85, 86, 92, 97, 99, 100 – कुल 38), महिला (2, 10, 16, 39, 43, 47, 56, 59, 61, 67, 73, 77, 82, 83, 87, 88, 90, 93, 94 – कुल 19)

नगर पालिका इटावा:

  • अनुसूचित जाति: सामान्य (7, 9, 11, 17, 21, 30 – 06), महिला (2, 16, 28 – 03)
  • अनुसूचित जनजाति: सामान्य (27, 33 – 02), महिला (34 – 01)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: सामान्य (6, 8, 22 – 03), महिला (3, 35 – 02)
  • सामान्य: सामान्य (1, 4, 5, 14, 15, 18, 19, 20, 26, 29, 31, 32 – 12), महिला (10, 12, 13, 23, 24, 25 – 06)

नगर पालिका सांगोद:

  • अनुसूचित जाति: सामान्य (19, 20, 35 – 03), महिला (3, 4 – 02)
  • अनुसूचित जनजाति: सामान्य (8 – 01), महिला (9 – 01)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: सामान्य (7, 10, 15, 21, 27 – 05), महिला (12, 28 – 02)
  • सामान्य: सामान्य (1, 2, 5, 6, 14, 16, 17, 23, 24, 25, 26, 30, 32, 34 – 14), महिला (11, 13, 18, 22, 29, 31, 33 – 07)

नगर पालिका सुल्तानपुर:

  • अनुसूचित जाति: सामान्य (5, 8, 17, 22 – 04), महिला (20, 25 – 02)
  • अनुसूचित जनजाति: सामान्य (10 – 01), महिला (00)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: सामान्य (7, 12, 13 – 03), महिला (9, 14 – 02)
  • सामान्य: सामान्य (1, 2, 3, 4, 16, 18, 19, 21, 24 – 09), महिला (6, 11, 15, 23 – 06)

नगर पालिका सुकेत:

  • अनुसूचित जाति: सामान्य (14, 20, 25 – 03), महिला (1, 22 – 02)
  • अनुसूचित जनजाति: सामान्य (23 – 01), महिला (00)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: सामान्य (5, 13, 15 – 03), महिला (9, 19 – 02)
  • सामान्य: सामान्य (2, 3, 4, 6, 7, 10, 12, 16, 18, 24 – 10), महिला (8, 11, 17, 21 – 04)

नगर पालिका रामगंजमण्डी:

  • अनुसूचित जाति: सामान्य (18, 24, 31, 33, 34 – 05), महिला (29, 32 – 02)
  • अनुसूचित जनजाति: सामान्य (20, 36 – 02), महिला (5 – 01)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: सामान्य (11, 12, 16, 22, 30 – 05), महिला (26, 35, 38 – 03)
  • सामान्य: सामान्य (1, 2, 3, 4, 6, 9, 10, 14, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 – 15), महिला (7, 8, 13, 28, 37, 39, 40 – 07)

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा आरक्षण निर्धारण की पूरी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!