चारागाह एवं वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, सहरिया महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

Written by :लेखराज शर्मा

कस्बाथाना में पूर्व प्रधान गजरी बाई सहरिया के नेतृत्व में उपखंड प्रशासन को दी शिकायत, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग का लगाया आरोप

बारां/कस्बाथाना, 19 अगस्त। सहरिया समुदाय की महिलाओं ने कस्बाथाना क्षेत्र में सरकारी चारागाह एवं वन भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उपखंड मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार अनीता सिंह, एसडीओ सुनील झिंगुनिया एवं एसडीएम पुष्पा हरवानी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने पूर्व प्रधान गजरी बाई सहरिया के नेतृत्व में प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की।

उप सरपंच पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप

ज्ञापन में सहरिया समुदाय की महिलाओं ने आरोप लगाया कि कस्बाथाना के उप सरपंच विजय माली द्वारा गांव के चारों ओर सरकारी चारागाह एवं वन भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण किया गया है। महिलाओं का आरोप है कि पावर हाउस के पीछे बाहरी लोगों को बसाकर जमीन की प्लाटिंग की जा रही है तथा इसके लिए कथित तौर पर 50 हजार रुपये लेकर प्लॉट दिए जा रहे हैं।

चारागाह भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप

महिलाओं ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के पीछे स्थित चारागाह भूमि के करीब 20 बीघा क्षेत्र में कथित रूप से कब्जा कर बाउंड्री कर दी गई है। इसके अलावा नए पुलिस थाने से करीब 500 मीटर पीछे लगभग 30 से 40 बीघा भूमि पर मध्य प्रदेश से परिवारों को बुलाकर पेड़ों की कटाई कर टपरी बनाकर कथित अवैध कब्जे करवाने का आरोप लगाया गया है।

प्रशासन से जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के माध्यम से उपखंड प्रशासन से मांग की गई कि जिन सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की गई है, उनका राजस्व एवं वन विभाग की टीम से मौका निरीक्षण करवाकर सीमांकन कराया जाए। यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो संबंधित भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए। महिलाओं ने पद के दुरुपयोग एवं सरकारी भूमि के कथित बेचान के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जंगल में आवागमन के रास्ते बंद होने से परेशानी

सहरिया समुदाय की महिलाओं ने यह भी बताया कि जंगल में जाने वाले रास्ते कथित रूप से बंद कर दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से पुराने रास्तों को खुलवाने तथा ग्रामीणों के आवागमन की समस्या का समाधान करने की मांग की।

ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद

ज्ञापन देने के दौरान कमलेश, वीरेंद्र सहरिया, रंजीत सहरिया, निर्मला सहरिया, दीनू सहरिया, राजा, अमर, विजय, भारत, दर्शन, कलाबाई, रामकृष्ण, गोपाल, राकेश, बीरबल, संदीप, शिवराज, हीरालाल, ठाकुर लाल, रामदयाल, दीपू, कालीचरण, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, राजा प्रताप सिंह, साबिर पठान सहित सहरिया समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!