शाहबाद किले में पीर हक्कानी बाबा का लगा एक दिवसीय मेला

लेखराज शर्मा

बारां,11 सितंबर: शाहाबाद कस्बे के किले में स्थित पीर हक्कानी बाबा की दरगाह पर आज एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया, खादीम शहजाद अली ने बताया की भादो माह के दूसरे गुरुवार को पीर हक्कानी बाबा का मेले का आयोजन किया जाता है जो की लंबे समय से लगता आया है यहां पर शिवपुरी बारां कोटा गुना सहित अन्य स्थानों से भक्त पहुंचते है और बाबा साहब के दर्शन करते है और चादर पेश की जाती है वही किले में घूमने का लुप्त उठाते है, आज मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी लगाया गया, वही लंगर की व्यवस्था भी की गई इस मौके पर एजाज अली, इरशाद अली, नौशाद अली, रेहान, रोहन आदि द्वारा सेवा की जाती है आज बारिश के बीच भी बहुत भक्तों ने बाबा की दरगाह पर पहुंच सजदा किया

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!