स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन में ‘नमामि भारतम्’ के तहत संपूर्ण ‘वंदे मातरम’ का ऐतिहासिक सामूहिक गायन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 25 सितंबर 2026
स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे एक ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने एक साथ, एक समय, एक स्वर और एक लय में संपूर्ण ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय की प्राचार्य नीता गौतम द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री सुमित्रा गौतम ने किया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता विद्या भारती शिक्षण संस्थान कोटा जिला के अध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम थे। कार्यक्रम में तरसपाल मित्तल (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति) ने अध्यक्षता की। वहीं, प्रमोद कुमार गौड़ (अभिभावक एवं सरकारी शिक्षक) कार्यक्रम के साक्षी रहे तथा रामचरण मेहता (पूर्व प्रबंध समिति सदस्य) ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रीय महत्व:
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामूहिक गायन तक सीमित न होकर नई पीढ़ी को वंदे मातरम की ऐतिहासिक यात्रा, इसके राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है।
मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद गौतम ने अपने संबोधन में बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वंदे मातरम को राष्ट्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक चेतना में विशिष्ट स्थान दिया गया। संविधान सभा द्वारा इसके सम्मान और राष्ट्रीय महत्व को स्वीकार करते हुए इसे राष्ट्रीय गीत का गौरव प्रदान किया गया। आज ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रगीत के रूप में भारत की राष्ट्रीय पहचान के प्रमुख प्रतीक हैं। यद्यपि पूर्व में इसके दो पद ही स्वीकार किए गए थे, परंतु इसकी रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब संपूर्ण वंदे मातरम को अपनाया गया है।

नई पीढ़ी तक पहुंचेगा स्वतंत्रता संग्राम का संदेश:
‘नमामि भारतम्’ अभियान का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आज का विद्यार्थी वंदे मातरम को केवल एक गीत के रूप में न देखे, बल्कि इसके पीछे निहित स्वतंत्रता, आत्मसम्मान, मातृभूमि प्रेम, त्याग, एकता और राष्ट्रीय चेतना के समृद्ध इतिहास को समझे और आत्मसात करे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य नीता गौतम ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!