Written by : प्रमुख संवाद
कोटा: सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में पधारे सभी अखाड़ो के उस्तादो का पूर्व विधायक व कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने साफा एवं माला पहनाकर तथा विष्णु महापुराण भेंट करके सम्मान किया l गुंजल ने कहा कि इस पर्व में पूरे शहर की भागीदारी होती है, जिसके चलते यह हिंदू समाज का सबसे बड़ा पर्व के रूप में मनाया जाता हे, युवाओं ओर मातृशक्ति की बड़ी संख्या में भागीदारी शोभयात्रा में चार चांद लगा देती हे । प्रहलाद गुंजल ने सभी शहरवासियों को अनंत चतुर्दशी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, इन्द्र कुमार जैन, प्रशांत सक्सेना, मनीष शर्मा, गोपाल गर्ग, हेमंत चतुर्वेदी, हिरदेश सक्सेना, मोहित वाल्मीकि, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

