महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर 200 कुंडीय यज्ञ सम्पन्न

प्रमुख संवाद, 12 जनवरी।

कोटा। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति, आर्य समाज कोटा, और शुभ संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 200 कुंडीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यज्ञ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम संयोजक एवं शुभ संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष ईश्वर लाल सैनी ने बताया कि गालव सामुदायिक केंद्र के योग कक्षा प्रांगण में आयोजित इस विशाल यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लोगों ने सपत्निक यज्ञ में बैठकर वैदिक विधियों का पालन किया। इस आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यज्ञ विधि को पूर्ण किया।

यज्ञ का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व
कार्यक्रम के मुख्य आचार्य हरिद्वार से पधारे स्वामी यज्ञ देव ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यज्ञ न केवल एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।” उन्होंने बताया कि यज्ञ का धार्मिक स्वरूप हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

परंपरा का अभिन्न हिस्सा
ईश्वर लाल सैनी ने यज्ञ के लाभों को रेखांकित करते हुए कहा, “यज्ञ हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। हमें इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।”उन्होने बताया कि कार्यक्रम ने लोगों को यज्ञ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराते हुए समाज और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को उजागर किया।

दो दिवसीय यज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रम
सैनी ने बताया कि इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि 13-14 जनवरी को प्रातः 8 बजे से यज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में यज्ञ की सरल विधियों और इसके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी जाएगी।

महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों का स्मरण
पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि स्वामी यज्ञ देव ने महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय समाज में वैदिक शिक्षा और आध्यात्मिकता का प्रसार किया।
म​हर्षि दयानंद सरस्वती के 200 जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह 200 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया।यज्ञ एक आध्यात्मिक महत्व रखता जिसे स्वामी रामदेव के प्रयासो से चिकित्सय लाभो में भी जोडा गया है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी अरविंद पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, और विवेक राजवंशी जैसे विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आर्य समाज के आचार्य अग्नि मित्र शास्त्री, शोभराम आचार्य, राकेश चड्डा, और मुकेश चड्डा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इनकी रही विशेष भूमिका
संयोजक ईश्वर लाल सैनी ने बताया कि 200 कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने के लिए संयोजक प्रदीप शर्मा, जिला प्रभारी लक्ष्मण सोलंकी और महिला संरक्षक संतोष सैनी,चंद्रमोहन कुशवाहा, एवं राधाबल्लभ का इस आयोजन में विशेष योगदान रहेगा। इसके अतिरिक्त किशन आर्य, अरविंद टेलर, किरण टेलर, भावना शर्मा, रमेश शर्मा, वंदना राठौर,लक्ष्मी चंद्रावल, मनोहर लाल द्विवेदी,अरविंद आर्य,सपना आर्य, श्यामा, नेहा शर्मा, अल्पना, पवन तपादिया, जगदीश राठौर, राजेंद्र जैन एवं विष्णु खंडेलवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां निभाई।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!