डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने संभाला इंजीनियरिंग कॉलेज, बारां के प्राचार्य पद का कार्यभार

Written by : लेखराज शर्मा

वारां, 2 फरवरी। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी के निर्देशानुसार डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने इंजीनियरिंग कॉलेज, बारां के प्राचार्य पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह कार्यभार डॉ. बी. एल. गुप्ता के स्थान पर संभाला। इस अवसर पर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक भी डॉ. शर्मा के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यभार ग्रहण के दौरान महाविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. संतोष कुमार शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि वे विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की दिशा में अग्रसर करने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से संस्थान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!