कोटा नागरिक सहकारी बैंक की संचालक मण्डल व ऋण समिति की बैठक सम्पन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 7 फरवरी। कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, कोटा की संचालक मण्डल एवं ऋण समिति की बैठक शनिवार को रावतभाटा रोड स्थित प्रधान कार्यालय में बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने बताया कि बैठक में सीआरआर एवं एसएलआर की अनुपालना, ओटीएस योजना, जमाओं की समीक्षा, एनपीए वसूली, बैंक ग्राहक सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, इंटर-ब्रांच एवं बैंक रीकन्सिलिएशन, प्रतिभूति निवेश सहित कुल 32 बिंदुओं के एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बोर्ड संचालक महेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र काबरा, ओमप्रकाश मेहरा, शैलेन्द्र ऋषि,महावीर सुवालका अशोक मीणा एवं नंदलाल प्रजापति, सहवर्तित संचालक,अरुण भार्गव सहित बोम अध्यक्ष ओम माहेश्वरी तथा सदस्य सुरेन्द्र गोयल विचित्र एवं राजेन्द्र कुमार जैन उपस्थित रहे।

ओटीएस योजना से मिला लाभ
बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि ऋण धारकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लागू एकमुश्त ऋण समाधान योजना–2025 (संशोधित) के अंतर्गत सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। योजना के तहत 13 सदस्यों को 21.84 लाख रुपये की ऋण माफी प्रदान की गई है, जिससे संबंधित ऋण धारकों को आर्थिक संबल मिला है।24 नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई, वहीं 13 सदस्यों को कुल 81.70 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने अपील की कि जिन ऋण धारकों के खाते एनपीए की श्रेणी में हैं, वे निर्धारित समयावधि में बैंक से संपर्क कर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
प्रबंध संचालक बीना बैरवा ने बताया कि बैंक की वित्तीय स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। बैंक का एनपीए घटा है तथा मार्च 2025 में जमाएं 83,440.38 लाख रुपये से बढ़कर 84,079.53 लाख रुपये हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!