Written by : प्रमुख संवाद
बारां, 18 अगस्त। शाहाबाद उपखंड के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में एसबीआई बैंक क्षेत्रीय कार्यालय झालावाड़ के सीएसआर गतिविधि के तहत मरीजों को लाभ पहुंचने के लिए लाख की लागत वाले उपकरण उपलब्ध कराये गये। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि हर वर्ष सीएसआर फंड से विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्य अस्पताल स्कूल, वृद्धाश्रम, अनाथालय आदि में डोनेशन के कार्य कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शाहबाद अस्पताल में ईसीजी मशीन, वाटर कूलर, आदि की आवश्यता थी खासतौर पर गरीब क्षेत्र के मरीजों को इलाज मिल सके, ओर सीतल जल पीने के लिए मिल सके इस दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी भूपेंद्र मीणा, डॉक्टर बबलू मेहता, डॉ प्रवीण गुर्जर, ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया। बैंक अधिकारी सुबोध कुमार, प्रांजल कसेरा, रवि मोहन मीना एवं शाहबाद बैंक मैनेजर अजय कुमार एवं अस्पताल व बैंक स्टाफ उपस्थित रहे।

