Written by : Sanjay kumar
जयपुर, 24 अगस्त। आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ के ग्रैंड फिनाले में फैशन और ग्लैमर की अद्भुत चमक देखने को मिली, जहां देश भर से चुनी गई 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इस शानदार समारोह में निवर्तमान विजेता मणिका विश्वकर्मा ने काजिया को ताज पहनाया। अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के दम पर जूरी का दिल जीतने वाली काजिया यह राष्ट्रीय खिताब हासिल करने वाली केरल राज्य की पहली महिला बन गई हैं।
बॉलीवुड दिग्गजों की मौजूदगी में सजा मंच
इस भव्य समारोह का आकर्षण बढ़ाने के लिए मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां जज पैनल में शामिल थीं। भारत की पहली मिस यूनिवर्स और मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ-साथ सेलिना जेटली, उर्वशी रौतेला और रिया सिंघा जैसी जानी-मानी हस्तियों ने जूरी की भूमिका निभाई। इन प्रतिष्ठित दिग्गजों की मौजूदगी ने इस प्रतियोगिता के गौरव और भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।

वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व
जयपुर में राष्ट्रीय मुकुट अपने नाम करने के बाद अब काजिया लिज मेजो की नजरें अंतरराष्ट्रीय मंच पर टिकी हैं। वह आगामी नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में आयोजित होने वाली 75वीं ‘मिस यूनिवर्स’ वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। देश को उनसे इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।
