Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 2 सितंबर।
भगवान धरणीधर की जयंती के अवसर पर धाकड़ समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धरणीधर की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात तुलसीराम धाकड़ एवं नवल नागर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सीएडी मैदान से प्रारंभ होकर विनोबा भावे नगर स्थित धरणीधर संस्थान तक पहुँची।
वाहन रैली संयोजक तथा युवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नवल नागर ने जानकारी दी कि सैकड़ों दुपहिया व चौपहिया वाहनों से सुसज्जित यह रैली जिलाध्यक्ष राजेश नागर, प्रदेश प्रवक्ता इन्द्र नागर बड़ौद, पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र नागर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष बजरंगलाल, त्रिलोक नागर, विवेक नागर, सत्तू नागर एवं सोनू धाकड़ के मार्गदर्शन में निकाली गई। आयोजन में दीपक, आशु, रिषु, कौशल, आकाश धाकड़ तथा जीतू, निर्मल व विजय नागर की मुख्य भूमिका रही। रैली के सफल और व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी महावीर केशवपुरा, रामावतार व रिंकू रोटेदा, कुंज बिहारी व रविंद्र मालव, महेंद्र व सत्तू चंद्रेशल, चेतन, मनीष, नरेश, प्रवीण, बुद्धि नागर एवं अजय कटारिया ने संभाली। रैली के दौरान समाज के युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
