Written by : प्रमुख संवाद
कोटा/दिल्ली:2 सितम्बर। पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने आज नई दिल्ली स्थित 10, जनपथ पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से आत्मीय मुलाक़ात हुई।
गुंजल ने बताया कि लगभग 30-40 मिनट तक चली इस सुखद एवं सार्थक मुलाक़ात में राजस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी परिस्थितियों के साथ-साथ आमजन की अपेक्षाओं, युवाओं, किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। गुंजल ने कहा कि मुलाक़ात के दौरान राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रियंका गांधी का सहज, आत्मीय और संवेदनशील व्यक्तित्व हमेशा प्रभावित करता है। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न विषयों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ चर्चा की।
गुंजल ने कहा कि मुलाकात के दौरान कोटा बूंदी सहित राजस्थान की जनता और प्रदेश के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इस प्रकार का संवाद निश्चित रूप से नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।
