पूर्व राज्यपाल/मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह का जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी हुई आयोजित

बरेली। अखिल भारतीय लोधी महासभा महानगर बरेली ने संगठन के महानगर कार्यालय मधोबाडी बरेली पर एक विचार गोष्ठी आयोजित कर पूर्व राज्यपाल/पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह का जन्म दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया।


संगठन के महानगर संयोजक लालता प्रसाद ने कहा की स्वर्गीय कल्याण सिंह ने जो कार्य समाज और देश हित में किए उन्हें भुलाया नही जा सकता।


अखिल भारतीय लोधी महासभा के मिडिया प्रभारी और कानूनी सलाहकार राजीव वर्मा एडवोकेट ने कहा की बाबूजी स्वर्गीय कल्याण सिंह जी समाज के निर्धन और वंचितो के हितो के लिए सदैव संघर्षरत रहे।


राजीव वर्मा एडवोकेट ने आगे कहा की बाबूजी ने समाज के निर्धन और वंचितो को अधिकतम लाभ पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ पूरा किया।


विचार गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कन्हाई लोधी और संचालन महामंत्री शानू रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में अमित राजपूत, सीताराम रघुवंशी, राजीव वर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष हरी शंकर लोधी, कहन्या लोधी, लालता प्रसाद लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, शानू रघुवंशी, राजकुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!