भाजपा का ‘नगरीय विकास संकल्प-पत्र’ सशक्त शहर और समृद्ध राजस्थान की मजबूत नींव: चन्द्रशेखर बावनकुल्ले

Written by : Sanjay kumar


कोटा:3 सितम्बर 2026
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा नगर निकाय चुनाव-2026 के संदर्भ में कोटा में एक महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकारवार्ता में राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुल्ले, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, सह प्रभारी पुखराज पहाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महापौर महेश विजय, मीडिया प्रभारी अरविंद सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पत्रकारवार्ता के दौरान अतिथियों ने भाजपा का ‘नगरीय विकास संकल्प-पत्र’ (सशक्त शहर – समृद्ध राजस्थान) जारी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोटा शहर राकेश जैन ने सभी मीडिया कर्मियों का स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता में संकल्प पत्र का विमोचन करते हुए चन्द्रशेखर बावनकुल्ले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरों में बुनियादी सुविधाओं, पानी की आपूर्ति, ड्रेनेज, सीवरेज, यातायात और सीसीटीवी नेटवर्क को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।साथ ही विधायक संदीप शर्मा ने कोटा में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी साझा करी।

संकल्प-पत्र की प्रमुख गारन्तियां एवं विकास बिंदु:

  • आवासीय भूखंड: अगले 5 वर्षों में शहरी क्षेत्रों के विभिन्न आय वर्गों के लिए 1 लाख आवासीय प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
  • घरेलू पीएनजी (PNG): आगामी 5 वर्षों में 7 लाख से अधिक घरों में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • पिंक टॉयलेट्स: महिलाओं की सुविधा के लिए सभी शहरी क्षेत्रों में 2,000 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण होगा।
  • स्ट्रीट लाइट्स व सीसीटीवी: प्रत्येक निकाय के नए और बाहरी रिहायशी इलाकों में 15 लाख नई स्ट्रीट लाइटें और सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र: बुजुर्गों के लिए सामुदायिक केंद्रों पर ‘वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्रों’ की स्थापना की जाएगी।
  • बीमा और वेंडिंग जोन: पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स, सीएनजी ऑटो और टैक्सी चालकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा तथा आधुनिक सुविधाओं युक्त वेंडिंग जोन बनेंगे।
  • आधुनिक तकनीक और सीवरेज सुधार: 3,000 किलोमीटर पुरानी सीवर लाइन की मरम्मत, रोबोटिक सीवरेज सफाई मशीनें, ई-बसें, ‘NAKSHA’ योजना के तहत प्रमाणित भूमि रिकॉर्ड और एआई (AI) तकनीक युक्त अभय कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • युवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण: ई-लाइब्रेरी, नगर निगमों में इंटर्नशिप, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, नगर वन, ‘लवकुश’ वाटिकाएं और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे।
    भाजपा नेताओं ने आह्वान किया कि “नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाना है, विकास को आगे बढ़ाना है।” उन्होंने कोटा सहित पूरे राजस्थान के शहरी क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!