दिल्ली में नाबालिगों के साथ यौन अपराध की तीन गंभीर वारदातें: सभी आरोपी गिरफ्तार

Written by : Sanjay kumar

New Delhi: 22 Sept.

कालकाजी मंदिर परिसर के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के पश्चात मंदिर के पीछे घूमते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर बाजार में दर्जी ने छठी कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर किया यौन उत्पीड़न
सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 16 सितंबर की रात को 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने निकली थी, तभी आरोपी 56 वर्षीय दर्जी मकसूद ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में बुला लिया। आरोपी ने छात्रा के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बनाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पीसीआर कॉल पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और बंधक बनाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत के माध्यम से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

किशनगंज में 6 वर्षीय बच्ची के यौन शोषण पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
किशनगंज इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे स्थानीय निवासियों ने 34 वर्षीय आरोपी अंकित को बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आरोपी को सिद्धीपुरा पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले किया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने चौकी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग की। पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है तथा कानूनी कार्रवाई जारी है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!