सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वल्लभ नगर, कोटा की छात्राओं ने रचा विजय का इतिहास

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 23 सितंबर। 70वीं जिला स्तरीय चौदह वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वल्लभ नगर, कोटा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने शारीरिक शिक्षिका रेखा कुमारी एवं तेज कँवर के नेतृत्व में उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए अयाना स्कूल, इटावा की टीम को 3-1 से पराजित कर स्वर्णिम जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले में छात्राओं ने अदम्य उत्साह और अनुशासन के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ‘सिस्टर स्वेता’ ने विजेता छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!