विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का कोटा आगमन पर स्वागत, जनप्रतिनिधियों और नवनियुक्त कुलगुरू को दी बधाई

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 26 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के शनिवार को कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।
सर्किट हाउस आगमन पर सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात वार्ड 16 से नवनिर्वाचित पार्षद निशा हाडा, अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटा नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अनुसुईया गोस्वामी, डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी एवं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर कोटा की जनता की मुहर है।

प्रो. बी. पी. सारस्वत को दी शुभकामनाएँ
कोटा प्रवास के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरू तथा कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरू प्रो. (डॉ.) भगवती प्रसाद सारस्वत ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरू का पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!