थर्मल कर्मियों ने संयुक्त उद्यम के खिलाफ जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार, ज्ञापन सौंपकर निजीकरण रोकने की मांग

प्रमुख संवाद
कोटा 16 नवम्बर 2024, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के मध्य हुए संयुक्त उद्यम की प्रक्रिया को निरस्त करवाने तथा निगम की वर्तमान स्थापित यूनिटों को निजी संयुक्त उद्यम प्रक्रिया रुकवाने की मांग को लेकर निगम कर्मियों ने सभी पावर प्लांट में स्थानीय विधायक को ज्ञापन दिए।
इसी क्रम में कोटा थर्मल कार्मिकों ने विधायक संदीप शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन दिया।
संयोजक राकेश गुप्ता ने बताया कि सभी पावर प्लांटो में रोजाना एक घंटा कार्य बहिष्कार कर थर्मल गेट पर रोजाना उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!