कर्मयोगी सेवा संस्थान: 80 अस्थि कलश हरिद्वार रवाना, 27वीं यात्रा संपन्न

प्रमुख संवाद

कोटा, 11 दिसंबर।
कर्मयोगी सेवा संस्थान की 27वीं अस्थि कलश यात्रा बुधवार को नंदा देवी एक्सप्रेस से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। संस्थान के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल में लक्ष्मीनारायण गर्ग, महावीर जैन और जितेंद्र जैन शामिल हैं।

हरिद्वार प्रस्थान से पहले गुरुधाम कॉलोनी, रोटेदा रोड पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में शिवप्रसाद मिश्रा, किशनलाल मोदी, विजय जैन, नीलम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अब तक 6605 अस्थियों का विसर्जन
संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि 3 सितंबर 2007 से शुरू की गई यात्रा के तहत 26 यात्राओं में अब तक 6525 अस्थियों का विसर्जन किया जा चुका है। 27वीं यात्रा के 80 अस्थि कलश मिलाकर यह संख्या 6605 हो जाएगी। हरकी पौड़ी, हरिद्वार पर गुरुवार सुबह पंडित नरेश प्रधान की देखरेख में अस्थि विसर्जन होगा।

अज्ञात व असहाय मृतकों की सेवा
जुलाई से दिसंबर 2024 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिली 49 अज्ञात डेड बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया। 31 जरूरतमंद परिवारों को भी निशुल्क अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई गई।

255 लावारिस मुस्लिम मैयत का कफन-दफन
इंतकाल इंतजामिया कमेटी के संयोजन में अब तक 255 लावारिस मुस्लिम शवों का कफन-दफन किया गया। इस साल 8 मुस्लिम मैयतों का कफन-दफन नयापुरा कब्रिस्तान पर किया गया। इनकी मगफिरत के लिए 12 दिसंबर को हजीरा दरगाह पर दुआ और लंगर का आयोजन होगा।

संस्थान का उद्देश्य
संस्थान असहाय और अज्ञात मृतकों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार व कफन-दफन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!