“18 वर्षीय डी गुकेश बने विश्व शतरंज चैंपियन, इतिहास रचते हुए तोड़ा कास्पारोव का रिकॉर्ड”

Sanjay kumar

नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2024:
भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रचते हुए विश्व चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल के 14वें दौर में चीन के मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को मात दी, 7.5-6.5 अंकों से बढ़त बनाकर जीत दर्ज की।

18 वर्ष की उम्र में गुकेश ने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे युवा चैंपियन बन गए। यह खिताब भारत को 12 वर्षों बाद मिला, पिछली बार इसे विश्वनाथन आनंद ने जीता था।

गुकेश की यह जीत कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और 2024 के शानदार प्रदर्शन के साथ जुड़ी है, जहां उन्होंने हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना जैसे दिग्गजों को हराया। इस साल भारत की शतरंज ओलंपियाड जीत में भी उनका अहम योगदान रहा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत के शतरंज भविष्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!