अभाविप चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष और मंत्री का निर्वाचन संपन्न

प्रमुख संवाद, 21 दिसंबर।

अभाविप चित्तौड़ प्रांत के प्रांत अध्यक्ष पद पर प्रा. (डॉ.) घनश्याम शर्मा को पुनः निर्वाचित किया गया है, जबकि प्रांत मंत्री पद पर श्री जितेंद्र लोधा को नवनिर्वाचित किया गया। यह निर्वाचन प्रक्रिया कोटा स्थित प्रांत कार्यालय में संपन्न हुई।

27-29 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार
चुनाव अधिकारी एवं प्रांत SFD प्रमुख प्रा. आलोक सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों पदाधिकारी 27 से 29 दिसंबर को उदयपुर में आयोजित होने वाले 60वें प्रांत अधिवेशन में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

पदाधिकारियों का परिचय

  1. प्रा. (डॉ.) घनश्याम शर्मा

निवास: कोटा

प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान, कोटा विश्वविद्यालय

63 शोध पत्र प्रकाशित, 4 शोध परियोजनाएं स्वीकृत

वर्ष 2012 से अभाविप से जुड़े, प्रांत अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित

  1. श्री जितेंद्र लोधा

मूल निवासी: छबड़ा, बारां

शिक्षा: बीए, एमए

2017 से परिषद से जुड़े, 2021 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता

कोटा विभाग संगठन मंत्री के रूप में प्रांत मंत्री निर्वाचित

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!