जार के प्रदेश चुनाव सम्पन्न: संजय सैनी अध्यक्ष और सुरेश पारीक महासचिव निर्वाचित

प्रमुख संवाद

जयपुर/कोटा, 23 दिसम्बर।
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए। वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सैनी को प्रदेश अध्यक्ष और सुरेश पारीक को प्रदेश महासचिव चुना गया। इसके साथ ही कौशल मूंदड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने यह जानकारी दी। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकारों को विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध चुना गया।

यतीश व्यास बने प्रदेश उपाध्यक्ष: पत्रकारिता में उत्कृष्टता का प्रतीक

कोटा जिले से यतीश व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। यतीश व्यास कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्षता, गंभीर लेखन और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली ने उन्हें न केवल पत्रकारिता जगत में, बल्कि आम जनता के बीच भी एक सम्माननीय स्थान दिलाया है। कोटा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र से आने वाले यतीश व्यास ने पत्रकारिता में नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं। जार में उनकी नियुक्ति से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

नव-निर्वाचित पदाधिकारी:

  • प्रदेश अध्यक्ष: संजय कुमार सैनी
  • प्रदेश महासचिव: सुरेश पारीक
  • कोषाध्यक्ष: कौशल मूंदड़ा

महत्वपूर्ण पदों पर चयन:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह शेखावत (जयपुर), ओम चतुर्वेदी (पाली), भूपेन्द्र ओझा (भीलवाड़ा), कुश मिश्रा (बारां), अनुराग हर्ष (जयपुर), विकास शर्मा (जयपुर), दीपक लवानिया (भरतपुर)

प्रदेश उपाध्यक्ष: यतीश व्यास (कोटा), मणिमाला शर्मा (जयपुर), शहजाद खान (भीलवाड़ा), विवेक वैष्णव (चित्तौड़गढ़), जगदीश शर्मा (जयपुर ग्रामीण), नानालाल आचार्य (उदयपुर), अरुण बाहेती (अजमेर)

प्रदेश सचिव: दीपशिखा शर्मा, प्रकाश चपलोत, अशोक श्रीमाल, दिलीप भाटी, राजेश वर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, उमाकांत जोशी।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: सत्यनारायण चावला, प्रेम रघुवंशी, कमल टेलर, डॉ. सुरेश खटनावालिया, दिलीप सोनी, जगदीश पोरवाल, नीतेश शर्मा, रणवीर सिंह चौहान, राहुल भारद्वाज, श्रीकांत खांडल, दुर्गाशंकर शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, संजय लड्डा, पंकज कुमार सुराणा, विपिन कुमार शर्मा, संत कौशिक, चंचल सनाढ्य, प्रवीण कोठारी, श्रीरामजीलाल शर्मा, रामेश्वर चौहान, सुरेश रावत।

निवर्तमान नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं:

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव भाग सिंह और कोषाध्यक्ष लेशिष जैन ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!