भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित

प्रमुख संवाद

कोटा, 25 दिसंबर।
भारतीय जनता पार्टी स्टेशन मंडल के अध्यक्ष रमेश शर्मा “चाचा” के नेतृत्व में बुधवार को शुक्ला मैरिज हॉल, रंगपुर रोड पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन न्यासी अरविंद सिसोदिया ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक अद्वितीय युगपुरुष थे। उनके विचार और कार्य आने वाली सदियों तक भारत का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके नेतृत्व में किसान उत्थान और ग्रामीण विकास के कई अभूतपूर्व कार्य हुए।”

मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा “चाचा” ने अटल जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अटल जी भारत को विश्व पटल पर गौरव दिलाने वाले प्रधानमंत्री थे। वे भाजपा के आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा “सत्तू”, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला, मंडल महामंत्री अमित गौतम, उपाध्यक्ष निखिल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका गौतम, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन योगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे अटल जी के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संदेश प्रसारित हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!