कोटा रेल मंडल में अनिल कालरा ने संभाला डीआरएम का कार्यभार

प्रमुख संवाद

कोटा, 01 जनवरी 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल को नए वर्ष पर नया नेतृत्व मिला। भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1995 बैच के अधिकारी अनिल कालरा ने 01 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) का कार्यभार संभाला। मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

रेल मंत्रालय द्वारा 26 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार, अनिल कालरा को मनीष तिवारी के स्थान पर डीआरएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे भारतीय रेल इंजीनियरिंग संस्थान, पुणे में वरिष्ठ प्राध्यापक (ट्रैक) के पद पर कार्यरत थे। इंजीनियरिंग विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर उनके व्यापक अनुभव को कोटा मंडल के विकास में अहम माना जा रहा है।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मंडल के अधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!