विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए हुआ भक्तामर विधान, 108 दंपतियों ने किया भक्तामर विधान

प्रमुख संवाद, 15 जनवरी।

कोटा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीप सिंह कासलीवाल की 77वीं जन्म जयंती एवं नववर्ष के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा के तत्वावधान में पुण्योदय तीर्थ क्षेत्र दादावाड़ी नसिया जी मंदिर में भक्तामर विधान का आयोजन किया गया। अध्यक्ष निकुंज जैन ने बताया कि इस आयोजन में 108 दंपति सदस्य उपस्थित रहे।

विधान में 48 अर्घ से भक्ताम्बर एवं मंत्रोच्चारण के साथ अन्य पूजन के 108 अर्घ चढ़ाकर विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान सिद्धस्वरूप के अनंत दर्शन, ज्ञान, अवगाहनत्व, अनंत वीर्यत्व, अव्याबाधत्व आदि अनंत गुणों को नमन किया गया। सभी दंपति सदस्यों ने भावपूर्वक संगीतमय विधान में भाग लिया। प्रतिष्ठाचार्य सौरभ जैन ने संपूर्ण अनुष्ठान संगीतमय कराते हुए भक्तिभाव से नृत्य कर विधान में इंद्र-इंद्राणियों को जोड़ा।विधान के प्रायोजक वर्षा-निकुंज पाटनी रहे।

इस अवसर पर सकल समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन, उमेश अजमेरा, महावीर शाह, पारस सोगानी, राजकुमार जैन, सुदर्शन जैन, कमल गोधा आदि उपस्थित रहे। ग्रुप अध्यक्ष निकुंज जैन एवं मंत्री शुभम लुहाड़िया ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!