ग्राम पंचायत खुशियारा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया

प्रमुख संवाद, 14 फरवरी।

रिपोर्ट: लेखराज शर्मा

बारां आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने की मुहिम के तहत आज ग्राम पंचायत खुशियारा, तहसील शाहबाद में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे शुरू हुआ इसकी अध्यक्षता कोटा संभाग के संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा की गई।

रात्रि चौपाल में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने बताया कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखें, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शाहाबाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर जबर सिंह, शाहबाद तहसीलदार राहुल, विकास अधिकारी बनवारी लाल मीणा आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!