संघर्ष और हिम्मत से परिवार का संबल बनी सात साहसी महिला ऑटो चालकों को किया सम्मानित

प्रमुख संवाद

कोटा, 9 मार्च। डीएस वेलफेयर सोसाईटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सात साहसी महिला ऑटो चालकों को सम्मानित किया।सोसायटी की अध्यक्ष दिव्या शर्मा एवं प्रसिद्ध लेखिका इशिता सिंह ने बताया कि इस अवसर पर इन साहसी महिलाओं को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान लेखिका इशिका सिंह ने कहा कि ये महिलाएं उन सभी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं जो दूसरों पर निर्भर रहने को ही अपनी मजबूरी समझती हैं। महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। आज ये सभी महिलाएं ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं, ये अपने आपमें बेसहारा और मजबूर महिलाओं के लिए एक मिसाल से कम नहीं है। ये नारी शक्ति की सजीव प्रतीक हैं, जो किसी पर निर्भर नहीं होकर अपनी मेहनत और हौंसले से समाज में बदलाव ला रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिला ऑटो चालकों की हमेशा मदद करने का भरोसा भी दिया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!