स्वर्गीय विमला कपूर ग्रीन फाउंडेशन संस्था ने अपना घर में लगाए 51 पौधे

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 13 जुलाई। स्वर्गीय विमल कपूर ग्रीन फाउंडेशन संस्था के तत्वाधान में अपना घर आश्रम में भारी बारिश में अपना घर आश्रम परिसर में अधिकारियों व सेवा साथियों ने संयुक्त रूप से उत्साह के साथ 51 पौधे लगाए।

यह खबर देखें 👇

संस्थान के अध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी ने बताया कि अपना घर में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 51 नीम के पौधे लगाए गए। सुबह 11:00 बजे के लगभग सभी पदाधिकारी अपना घर पहुंचे ही थे कि अचानक से भारी बारिश शुरू हो गई इसके बावजूद भी पदाधिकारी का उत्साह कम नहीं हुआ और बारिश में ही भीगते हुए पौधा रोपण किया। इस अवसर पर अपना घर सेवा आश्रम के पदाधिकारियो ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर गिरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार देवलिया, अपना घर आश्रम सेवा समिति के विनोद सिंघल, वीरपाल सिंह, संरक्षक धर्म नारायण दुबे, राजेश शर्मा, सचिव विजय जैन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!