दुग्ध सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर चैनसिंह राठौड़ दिल्ली में सम्मानित

Written by : प्रमुख संवाद

नई दिल्ली/कोटा, 9 मार्ग। किसानों एवं पशुपालकों के हितों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कोटा-बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ तथा कोटा सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ को नई दिल्ली में आयोजित आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि देश के विकास में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि और सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के वास्तविक सारथी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा किसानों और पशुपालकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
चैनसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के 24 दुग्ध संघों में से कोटा-बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का चयन इस सम्मान के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के संघ में वे स एकमात्र प्रतिनिधि रहे, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।सोमवार कोटा आगमन पर राठौड़ के सम्मानित होने पर कोटा सहकारी भूमि विकास बैंक में राठौड़ स्वागत व सम्मान किया गया,जहां उपाध्यक्ष भंवर सिंह हाड़ा तथा संचालक निहाल सिंह राठौड़, राधाकिशन मीणा, मुकेश मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, जगदीश शर्मा,बाबूलाल बैरवा,मांगीलाल मेहरा एवं बैंक सचिव ऋतु सपरा (उप रजिस्ट्रार) पुष्प गुच्छ भेंट व माला पहनाकर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में राठौड़ ने इस सम्मान को क्षेत्र के किसानों, दुग्ध उत्पादकों तथा सहकारिता से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता की भावना को मजबूत करते हुए दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, पशुपालकों को उचित मूल्य दिलाने और सहकारी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में संघ लगातार कार्य कर रहा है, जिसका लाभ हजारों किसानों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!