महाराष्ट्रीय समाज कोटा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्रीय समाज कोटा (स्टेशन क्षेत्र) की महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा में सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
समाज के प्रवक्ता विशाल उपाध्याय के अनुसार कार्यक्रम में समाज की सचिव सौ. भावना काळे ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं बृहनमहाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली के राजस्थान विभागीय कार्यवाह अमोल चावरेकर ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विचार व्यक्त किए।
समाज भवन के पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर सभागृह में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजश्री गोहदकर और डॉ. शुभदा कुलकर्णी ने स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान योगिता चावरेकर, कृतिका चावरेकर, छवि गोसावी सहित अन्य महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में सांगिता खांडेकर ने आभार व्यक्त किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!