Written by : लेखराज शर्मा
बारां, 17 अप्रेल। बारां शहर में कल हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो छोटे स्कूली भाई-बहन की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना के बाद अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, अन्ता विधानसभा के पीसीसी प्रभारी मेघाराम मीणा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, कांग्रेसजनों के साथ पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का संबल प्रदान किया।
इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि 6 महिने पहले मोहल्ले की महिलाएं जिला कलक्टर बारां को लिखित में षिकायत देकर आयी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। फिर 15 दिन पहलंे आयुक्त नगर परिषद बारां को समस्या के समाधान को लेकर षिकायत देकर आयी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। सडक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आवागमन की बडी समस्या है, सडक के गढ्ढे नही भरे गए है, अवैध रास्तें जिनसे ट्रेक्टर ट्रोली दिन-रात फर्राटे से गुजरते है तथा दिन-रात बेखौफ होकर रेत की धुलाई की जाती है उनको बंद करवाया गया। एक छात्रा प्रिया ने बताया कि सडक के गढ़ढो के कारण उनके स्कूल की वैन कई बार फंस जाती है और बरसात के समय गढ्ढो में पानी भर जाने के फलस्वरूप स्कूल वेन नही आने के कारण जूते-चप्पल हाथ में लेकर पैदल ही पढने जाना पढता है। यदि प्रषासन पहले ही कार्यवाही कर लेता तो आज दो मासूमों को असमय ही अपनी जान से हाथ नही धोना पड़ता।
जनप्रतिनिधियों ने घटना स्थल के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि अवैध खनन एवं बदहाल सड़क की स्थिति इस दुर्घटना का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी कॉलोनी स्थित स्कूल से बच्चों को स्कूटी पर घर ले जा रही उनकी मां के साथ बरडिया बालाजी खान के निकट हुई इस दुर्घटना ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं, जो बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन और सड़कों की खराब हालत किसी से छुपी हुई नही है लेकिन जिम्मेदार विभागों ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते, तो इस प्रकार की दुखद घटना को टाला जा सकता था।
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना को लेकर यादव समाज द्वारा जो 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया है वह वाजिब है इस पर सरकार एवं प्रषासन को त्वरित कार्यवाही करते हुए मांगों को पूरा करना चाहिए तथा बारां जिले में हो रहे अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही, पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई। अंत में सभी ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष षिवषंकर यादव, समाजसेवी रिंकू यादव, पार्षद नवीन सोन, अर्जुन यादव, राजेन्द्र गहलोत, डीसीसी महासचिव हेमलता सोन, देवेन्द्र यादव, मुकेष यादव आदि कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।
