गौ सम्मान अभियान को लेकर गीता भवन में बैठक, 27 अप्रैल को कलेक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 26 अप्रैल। गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गीता भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में धर्मप्रेमी एवं गोसेवक अरुण भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि संत-महंत गोविंदाचार्य जी महाराज के दिशा-निर्देश में “गौ रक्षा, गौ सेवा – हमारा धर्म, हमारा कर्तव्य” विषय को लेकर यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी महिला एवं पुरुषों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे लाडपुरा तहसील कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर गौ सम्मान अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

महंत गोविंदाचार्य ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसका पहला चरण 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। आवश्यकता पड़ने पर दूसरा चरण 27 जुलाई 2026 तथा तीसरा चरण 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कौशिक गायत्री परिवार के यज्ञदत्त हाड़ा ने अभियान के तहत फॉर्म भरते समय जनसंख्या से संबंधित आवश्यक बातों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

अरुण भार्गव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा करना अपने परिवार के सदस्य की रक्षा करने के समान है। वहीं श्री केके माहेश्वरी एवं गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि वे लंबे समय से इस अभियान से जुड़े हुए हैं और इसकी विस्तृत जानकारी भी साझा की।

बैठक में शंभू दयाल शर्मा, जगदीश शर्मा, विकास, गोपाल, गिरधर लाल बडेरा, एडवोकेट मदन मोहन शर्मा, खुशीराम गोचर, संदीप जैन तथा रविंदर सहित कई लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!