Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 26 अप्रैल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार दोपहर कोटा आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोटा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा पारंपरिक साफा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जिला कलक्टर पीयूष समारिया सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को कोटा की विशिष्ट पहचान ‘कोटा स्टोन’ से निर्मित आकर्षक जड़ित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जो क्षेत्र की औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से आत्मीय संवाद कर आयोजन के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ रामगंजमंडी क्षेत्र के रीछी गांव में आयोजित अहीर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी उनके साथ उपस्थित रहे।
