Written by : प्रमुख संवाद
बारां, 26 जून। बारां जिले के शाहाबाद पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नए अधिकारी के रूप में आशीष भार्गव ने 25 जून को पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार के स्थानांतरण आदेश के तहत कोटा से उनकी शाहाबाद में नियुक्ति की गई है।
इससे पूर्व शाहाबाद पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक छुट्टनलाल मीणा के पास था, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक को कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र में “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक छुट्टनलाल मीणा एवं वरिष्ठ नागरिक रामचरण माली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
