पंचायत समिति शाहाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Written by : लेखराज शर्मा

बारां, 4 जुलाई। पंचायत समिति शाहाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा में एचआरएल के उद्घाटन का आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति/प्रस्थिति पत्र वितरित कर शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नव नियुक्त कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर तहसीलदार अनीता सिंह, प्रगति प्रसार अधिकारी दीपक मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहमुदीन एवं ग्राम विकास अधिकारी राजाराम सहरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संकल्प के साथ किया गया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!