60 से अधिक युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 4 अगस्त। भाजपा स्टेशन मंडल के खेड़ली फाटक क्षेत्र में आयोजित सदस्यता अभियान के तहत 60 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन मिस्ड कॉल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सभी नवसदस्यों का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

सरकारी योजनाओं और जनसेवा का किया उल्लेख

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जनसेवा भाव और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सेवा भाव के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

स्टेशन मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी निकाय चुनाव में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!