विहिप की महानगर बैठक में छह माह की कार्ययोजना तय, नए दायित्वों की घोषणा

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 9 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद की महानगर बैठक रविवार को मानव विकास भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी छह माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों की कार्ययोजना पर मंथन करते हुए संगठन को जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष, संत रविदास जी की 650वीं जयंती, अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विहिप स्थापना दिवस, दुर्गाष्टमी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपोत्सव, गोपाष्टमी, हितचिंतक अभियान एवं शौर्य दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक के द्वितीय सत्र में विभाग मंत्री नंदलाल प्रजापत ने महानगर के नवीन दायित्वों की घोषणा की। वहीं, प्रखंडों के नवीन दायित्वों की घोषणा महानगर मंत्री आशीष शर्मा ने की। बैठक का संचालन महानगर सह मंत्री योगेश बत्रा ने किया।

बैठक में प्रांत सह मंत्री सुंदरलाल कटारिया, महानगर अध्यक्ष नाथ मित्तल, विभाग मंत्री नंदलाल प्रजापत, महानगर मंत्री आशीष शर्मा सहित विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं महानगर-प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!