Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 10 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी की ओर से नशामुक्त भारत अभियान के तहत नांता क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई।

उर्मिला दीदी ने आदर्श भास्कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू गे हार्ट स्कूल, जय मां पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांता एवं बी.एस.एन. स्कूल में विद्यार्थियों को प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, शिक्षा, संस्कार और समाज को भी प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने अभियान की सराहना की। ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।
