Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 22 अगस्त। समाजसेवी मीनू विजयवर्गीय ने बताया कि ऑलाइड एम्पल सिटी में सावन माह के शुभ अवसर पर रांजना झड़िया के निवास पर शिव-पार्वती कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑलाइड एम्पल सिटी की समस्त महिलाओं ने उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के भजनों का पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और शिव-पार्वती के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कीर्तन में महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन प्रस्तुत कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की

शिव-पार्वती प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र, भक्ति में झूमीं महिलाएं

कीर्तन के दौरान प्रस्तुत किया गया शिव-पार्वती प्रसंग कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे महिलाओं ने बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। भजनों और धार्मिक गीतों के बीच महिलाओं ने उत्साहपूर्वक झूमकर नृत्य किया और अपनी भक्ति भावना प्रकट की। सावन के पावन महीने में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने सभी महिलाओं को आध्यात्मिक आनंद और आत्मिक शांति का अनुभव कराया। आयोजन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में सभी ने भगवान शिव एवं माता पार्वती से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
