5 करोड़ लोग गीता के तीन श्लोक पढ़ेंगे, 11 दिसंबर को गीता जयंती पर

प्रमुख संवाद

कोटा, 24 नवंबर: गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता जयंती (11 दिसंबर) को सुबह 11 बजे “1 मिनट- एक साथ गीता पाठ” का आह्वान किया है। जीओ गीता परिवार के संयोजक किशन पाठक ने बताया कि इस दिन देश-विदेश में 5 करोड़ लोग एक साथ गीता के तीन श्लोक (अध्याय 1, श्लोक 1; अध्याय 9, श्लोक 22; अध्याय 18, श्लोक 78) का पाठ करेंगे।

कोटा संभाग में लगभग 2 लाख लोग इस आयोजन में भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम गीता भवन सभागार, कोटा में आयोजित होगा। जीओ गीता परिवार ने सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया है।

गीता हवन व गौ सेवा के कार्यक्रम
गीता जयंती पर गीता भवन में सुबह 10 बजे अष्टादश श्लोकी गीता हवन और गौ सेवा के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जीओ गीता परिवार के प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!