खंडेलवाल महिला मंडल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में मनाया भव्य तुलसी विवाह उत्सव

प्रमुख संवाद
कोटा, 10 दिसंबर। खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी कीर्ति खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा और स्थापना से हुई। मंडल अध्यक्ष अलका कूद और सचिव संगीता मेहता ने विधिवत पूजा-अर्चना का नेतृत्व किया।

तुलसी विवाह की रस्मों के तहत पहले तुलसी जी की हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई गईं। मंडल की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कोषाध्यक्ष सावित्री तांबी ने बताया कि इसके बाद तुलसी जी के बासन की प्रक्रिया पूरी की गई।

भगवान सालिग्राम जी की बारात पूरे धूमधाम और बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए बारात को मंदिर परिसर तक पहुंचाया। विवाह मंडप में सालिग्राम जी ने तोरण मारा और फिर तुलसी जी के साथ सात पवित्र फेरे लेकर विवाह संपन्न किया।

कार्यक्रम में तुलसी जी का कन्यादान मंडल की बहनों ने विधिवत तरीके से किया। मीडिया प्रभारी कीर्ति खंडेलवाल ने बताया कि विवाह के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस भव्य आयोजन में मंडल की ब्रजबाला, सुमन, सीमा, मनोरमा सहित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय परंपराओं को सहेजने का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!