अधिशेष शिक्षकों के पदस्थापन में मनमानी का आरोप

प्रमुख संवाद

कोटा, 10 दिसंबर।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों के अधिशेष शिक्षकों के पदस्थापन मामले में मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) तथा अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी राजेश मीणा से मिलकर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान शिक्षक नेता प्रकाश जायसवाल एवं गणेश जांगिड़ ने बताया कि महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में बाल वाटिका के लिए 2022 में शिक्षकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया था। एनटीटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद इन्हें अधिशेष घोषित कर दिया गया। अभी हाल ही ऐसे शिक्षकों को कोटा से दूरदराज के विद्यालयों में पदस्थापन जारी कर दिया गया। जबकि दिशा निर्देशों में स्पष्ट निर्देश हैं कि उन्हें पहले नजदीकी स्थान पर नियुक्ति दी जाए। यदि नजदीकी स्थान पर रिक्त पद नहीं है तो उसी ब्लॉक में नियुक्ति दी जाए। कोटा शहर ब्लॉक में रिक्त स्थान होने के बावजूद शहर में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कोटा शहर से इटावा ब्लॉक में पदस्थापित कर मनमानी की गई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!