भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती का कोटा में भव्य स्वागत और बैठक सम्पन्न

प्रमुख संवाद
कोटा, 24-12-2024:
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री हमीद खान मेवाती के कोटा आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम नयापुरा स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहे पर आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर के जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने की।

इसके उपरांत कोटा सर्किट हाउस में मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में श्री हमीद खान मेवाती एवं मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने की।

प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में दूरगामी फैसले लिए हैं। आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 सहित दस नई नीतियां लागू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) के लिए ऐतिहासिक समझौता किया है, जिससे पूर्वी राजस्थान के जिलों में पेयजल एवं सिंचाई सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इस परियोजना से 2.51 लाख हेक्टेयर नया सिंचित क्षेत्र विकसित होगा और 1.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का पुनरुद्धार किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने कहा कि राज्य सरकार ने पानी और बिजली की उपलब्धता को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब खान, प्रदेश मंत्री विकार अहमद, जिला महामंत्री मुजाहिद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मुजीब अली, जिला मंत्री शहजाद अहमद, स्टेशन मंडल अध्यक्ष फिरोज अंसारी, रामपुरा मंडल अध्यक्ष राजा अली, नयापुरा मंडल अध्यक्ष समीर खान और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!