माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

प्रमुख संवाद, 27 जनवरी।

कोटा। श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अ.भा.माहे.महा. पश्चिमांचल के उपसभापति राजेशकृष्ण बिरला द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जोशीली परेड के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से भरे गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेशकृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से भारत शिक्षा, संचार, तकनीक, स्वास्थ्य और रेलवे जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भारत को सशक्त राष्ट्र बनाना है हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा।गणतंत्र दिवस का दिन हमारी जिम्मेदारी व अधिकारों की व्याख्या का दिन है।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, “76वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास’ हमें अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के उपाध्यक्ष नंदकिशोर काल्या, मंत्री बिठ्ठल दास मूंदडा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शारदा, और समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। मंत्री बिठ्ठल दास मूंदडा ने कहा, “अगर हम सभी मिलकर देश के विकास में योगदान दें, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से ‘सोने की चिड़िया’ कहलाएगा।”कार्यक्रम का समापन स्कूल की उप प्रधानाचार्या भक्ति निगम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!