क्रीड़ा भारती का सामूहिक सूर्य नमस्कार सम्पन्न

प्रमुख संवाद

कोटा, 28 जनवरी।
क्रीड़ा भारती, जिला कोटा की ओर से रविवार को महावीर नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक राकेश सैनी और शिव प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। जिन्होंने उपस्थित जनों को सूर्यनमस्कार का अभ्यास करवाया और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। इस दौरान 2 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रांत सम्मेलन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री बालमुकुंद यादव ने सूर्य नमस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि “सूर्य नमस्कार हम करें, शक्ति साधना का प्रण करें!”। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती द्वारा इस तरह के आयोजनों से खेल और योग के प्रति युवाओं एवं समाज में जागरूकता बढ़ रही है।

कार्यक्रम में सोनिया राठौड़, उज्ज्वल शर्मा, नंदकिशोर पांडेय, भानुप्रताप सुमन, विक्रम सुमन, शैलेन्द्र सिंह, विनोद, रामजी, शुभम, शिव शर्मा, वीरेंद्र गुर्जर, विनोद शर्मा, विनोद वर्मा और श्याम सुंदर सहित कईं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!